फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   six ko praticool pravisti

छह चिकित्सा प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि, शिकोहाबाद सीएमएस से मांगा गया स्पष्टीकरण

Fri, 17 Jan 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
six ko praticool pravisti
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला डॉक्टर की कमी के कारण डिलीवरी केस रेफर नहीं किए जाएं, तत्काल प्राइवेट डॉक्टर को बुलाकर डिलीवरी कराई जाए। इसके लिए 2500 रुपये प्रत्येक ऑपरेशन भुगतान किया जाएगा। अनावश्यक डिलीवरी केस रेफर करने वाले चिकित्सकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम चंद्रविजय सिंह ने निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा करते हुए डीएम ने जननी सुरक्षा योजना की जानकारी ली। इसके अंतर्गत मात्र 30 प्रतिशत प्रसूताओं के अस्पताल में रुकने पर सीएमएस शिकोहाबाद को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य परक योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खैरागढ़ व जसराना को प्रतिकूल प्रविष्टि सहित योजनाओं में पिछड़ने वाले अन्य चार प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभी चिकित्सकों एवं सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम जनता को आसानी से मिलना चाहिए। साथ ही सीएमओ को निर्देश दिए कि जो चिकित्सक अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे उनके विरुद्ध शासन को लिखा जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, सीएमएस डॉ. आरके पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed