फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six factory workers fainted due to smoke from a fire in chemical waste.

Firozabad News: केमिकल कचरे में लगी आग के धुएं से फैक्टरी के 6 श्रमिक हुए बेहोश

Sat, 03 Oct 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Six factory workers fainted due to smoke from a fire in chemical waste.
धुएं की चपेट में आने  से बदहवाश महिला श्रमिक ट्रामा सेंटर में भर्ती। संवाद - फोटो : धुएं की चपेट में आने से बदहवाश महिला श्रमिक ट्रामा सेंटर में भर्ती। संवाद
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्टरी के बाहर पड़ा रसायनयुक्त कचड़े में शनिवार देर शाम किसी ने आग लगा दी। कचरे से निकले जहरीले धुएं की चपेट में आने से फैक्टरी में काम कर रहीं 6 महिला श्रमिक बेहोश हो गईं। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी श्रमिकों ने तत्काल सभी को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन

धुएं का शिकार हुए श्रमिकों में प्रिया (20) निवासी हिमांयूपुर पूजा (18) निवासी हिमांयूपुर, मीरा (45), रुबी (26), शहनाज और सरला देवी (45) शामिल रहीं। घटना के बाद साथी श्रमिकों की मदद से सभी प्रभावित महिलाओं को तुरंत ट्रामा सेंटर ले जाया गया। सीएमएस डा. नवीन जैन ने बताया कि डॉक्टरों द्वारा किए गए इलाज के बाद सभी श्रमिकों की स्थिति में सुधार आया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई और वे अपने घर लौट गए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त बोले होगी जांच
मामले में नगर आयुक्त प्रशांत नागर का कहना है कि टीटीजेड दायरे में कचरे को जलाने पर प्रतिबंध है। मौके पर टीम को भेजा गया है। जांच की जा रही है। अगर, फैक्टरी संचालक की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed