{"_id":"0a5e84e9a6db31feddf40f53353d0225","slug":"six-blocks-found-booby-in-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में छह ब्लाक फिसड्डी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में छह ब्लाक फिसड्डी
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम विजय किरन आनंद की विकास कार्यों की समीक्षा में टूंडला, नारखी व जसराना ब्लाक खरे उतरे। खराब प्रगति पर बीडीओ मदनपुर सहित चार सचिवों का वेतन रोकने के आदेश दिए। अरांव ब्लाक की पूरी टीम को कार्य पूर्ण होने तक वेतन नहीं देने की हिदायत दी। साफ कहा कि अच्छा काम करने वाले सचिवों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।
विकास भवन के खचाखच भरे सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने ब्लाक बार समीक्षा की। बीडीओ के साथ सचिवों को खड़ा कर लिया। गणतंत्र दिवस के दिन जिले में अच्छा काम करने वाले अफसरों को सम्मानित करेंगे। इसी दिन ब्लाक स्तर पर महिलाओं की कार्यशाला होगी। महिलाओं को सोलरलाइट का वितरण होगा। डीएम ने खराब प्रगति पर बीडीओ मदनपुर एवं पंचायत सचिव संध्या किरन, मधु सागर, विनय कुमार, अशोक सम्मौहरिया को कड़ी फटकार लगाते हुए वेतन रोकने के आदेश दिए।
जिन सचिवों के कार्य ठीक नहीं मिले वह अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव को देंगे। अरांव ब्लाक के कार्यों में काफी स्थति खराब होने पर कार्य पूर्ण होने तक पूरी टीम का वेतन रोकने के आदेश दिए। ग्रामीण क्षेत्र में राशन कार्डों के फार्म भरवाने के नाम पर राशन डीलरों के धन वसूली पर डीएसओ को राशन डीलर एवं पूर्ति निरीक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी सचिव दो घंटे गांव में भ्रमणशील रहें। समाजवादी पेंशन के पात्रों के फोटो अपलोड कराएं। सीडीओ सुजीत कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार मादंड, डीडीओ आरके राम, डीपीआरओ इंद्रपाल यादव आदि मौजूद थे।