फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six bikes stolen, five crooks caught with two pumping sets

चोरी की छह बाइक, दो पंपिंग सेट के साथ पांच बदमाश दबोचे

Wed, 05 Jan 2022 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Six bikes stolen, five crooks caught with two pumping sets
चोरी की छह बाइक, दो पंपिंग सेट के साथ पांच बदमाश दबोचे
विज्ञापन

शिकोहाबाद। भूड़ा नहर पटरी पर मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की छह बाइकें और दो पंपिंग सेट इंजन बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
सीओ अनिवेश कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शिकोहाबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार रात प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने पुलिस के साथ भूड़ा नहर पटरी के पास पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी करने की तैयारी कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियाें ने बताया कि वे बाइक और पंपिंग सेट बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में समीर खां निवासी कटरा मीरा, लवी राठौर निवासी नगला कुंवर प्रसाद एटा रोड, संजय यादव निवासी शोभनपुर, विशेष यादव निवासी नगला मानधांती थाना एका और दीपक उर्फ दीपू नट निवासी कांशीराम कॉलोनी है। सीओ ने बताया कि विशेष यादव पर मैनपुरी के थाना घिरोर में चार और थाना एका में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed