फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six accused who shot a youth arrested

Firozabad News: युवक को गोली मारने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 07:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 07 May 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Six accused who shot a youth arrested
सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में मकान पर कब्जे के विवाद में घर में घुसकर युवक को गोली मारने के मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को बुधवार सुबह रेलवे विश्रामग्रह के सामने से पकड़ा गया है।
विज्ञापन

घटना एक मई को आजाद नगर मोहल्ले की है। सीओ सदर चंचल त्यागी ने बताया कि एक मई को मोहल्ला आजाद नगर में दोपहर में घर में घुसकर अरविंद को तमंचे से गोली मारी थी। गोली अरविंद के कंधे में लगी थी। उपचार के बाद घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में रिश्तेदार सुधीर की तहरीर पर सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगी थी। बुधवार सुबह सूरज, सोनू, नीलम, पिंकी, सीमा और सरस्वती निवासी आजादनगर, लाइनपार हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। मुख्य आरोपी ब्रजेश अब भी पुलिस की गिरफ्तार से दूर है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed