फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sisters accused a young man of molestation, case filed

Firozabad News: बहनों ने एक युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,मुकदमा दर्ज

Wed, 04 Jan 2023 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sisters accused a young man of molestation, case filed
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में एक मंदिर के पुजारी पर मोहल्ले की ही दो बहनों ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस ने किशोरियों को न्यायालय में पेश किया और उनके बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र का है। यहां एक मंदिर में युवक पूजा पाठ करता था। मंदिर पर मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष एवं युवतियां भी आती हैं। मंदिर के सामने एक घर में दो बहनें अपने परिवार के साथ रहती हैं। पुजारी की बड़ी बहन से नजदीकी बढ़ गई। जब इसकी जानकारी परिजन को हुई, तो उन्होंने किशोरी पर कड़ाई करते हुए युवक से बातचीत करने पर प्रतिबंध लगा दिया। जानकारी होने पर युवक को मंदिर से हटा दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद युवक ने उसकी छोटी बहन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और उससे जबरन बात कराने के लिए कहा। जब छोटी बहन ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। युवक की हरकतों से परेशान युवती ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच की और जांच में दोषी पाए जाने पर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उप निरीक्षक पारूल मिश्रा दोनों बहनों को लेकर मजिस्ट्रेट के समक्ष पहुंची। जहां दोनों के बयान दर्ज कराए हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्रशांत पचौरी निवासी दखिनारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed