फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sister-in-law hanged herself who troubled by harassment of her brother-in-law In Firozabad case filed

Firozabad: पति को पीटा... महिला को की गाली-गलौज; देवरों की प्रताड़ना से परेशान भाभी फंदे से झूली मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Jul 2024 07:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jul 2024 07:20 PM IST
सार

सुहागगरी में आरोपियों ने पति को पीटा। महिला को गाली-गलौज की। देवरों की प्रताड़ना से परेशान भाभी ने फंदे से झूलकर सुसाइड कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
sister-in-law hanged herself who troubled by harassment of her brother-in-law In Firozabad case filed
प्रतीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को देवरों के उत्पीड़न से तंग आकर भाभी फंदे से झूल गई। घटना से बच्चे चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। खबर पाकर मायकेवाले भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


घटना जसराना थाना क्षेत्र के गांव स्योंडा का है। गांव निवासी बंटू का अपने भाइयों मूलचंद, श्रीनिवास एवं अजय से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन चारों भाइयों में विवाद एवं मारपीट होती रहती है। सुबह मूलचंद, श्रीनिवास एवं अजय ने खेत पर जाकर बंटू को गाली गलौज किया। उसे पीटा भी। उसकी पत्नी को भी भला बुरा कहा। इससे तंग बंटू की पत्नी प्रतीक्षा (29) ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


खेत से वापस आने पर बंटू को जानकारी हुई तो उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार मचने पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर नगला बुधुआ थाना सिरसागंज से मायके पक्ष के लोग भी आ गए। पुलिस को महिला के पिता सुरेश ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 10 वर्ष पूर्व की थी। मूलचंद, श्रीनिवास और अजय जमीन के बंटवारे को लेकर उसके दामाद और पुत्री को परेशान कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि तंग आकर उसकी पुत्री ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। प्रतीक्षा को एक लड़का और दो लड़की हैं। थाना प्रभारी अंजिश कुमार सिंह ने कहा भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर मंगलवार की सुबह कहासुनी हुई थी। महिला की फंदे पर लटकने से मौत हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed