{"_id":"688719ea7538baf7560bc106","slug":"sister-and-brother-in-law-murdered-their-mother-serious-allegations-by-the-youth-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बहन-बहनोई ने कर दिया मां का कत्ल...युवक के गंभीर आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बहन-बहनोई ने कर दिया मां का कत्ल...युवक के गंभीर आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा
Mon, 28 Jul 2025 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:04 PM IST
सार
शिकोहाबाद में एक युवक ने वृद्ध मां की हत्या का आरोप अपनी बहन और बहनोई पर लगाया। पुलिस से शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई हुई। पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले चिता से वृद्धा के शव को उठा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
चिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के नसीरपुर क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक बेटे ने अपनी वृद्ध मां की हत्या का आरोप अपनी ही बहन और बहनोई पर लगा दिया। नसीरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। चिता से वृद्धा का शव उठाकर पोस्टमार्टम कराया गया।
घटना कुतुबपुर-शेरपुर गांव की है। 65 वर्षीय अनोखी देवी का निधन हो गया था। बताया गया कि अनोखी देवी पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं। उनकी बेटी सरोज कुमारी अपनी मां की देखभाल के लिए उन्हें अपने ससुराल ले गई थी, जहां शनिवार देर रात उनकी मृत्यु हो गई। परिवार जब अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी मृतक के पुत्र शिवकांत ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया कि उसकी मां की हत्या उसकी बहन-बहनोई ने की है।
सूचना मिलते ही नसीरपुर इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सोलंकी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार से पहले ही शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि वृद्धा की मृत्यु बीमारी (कैंसर) के कारण हुई थी। इंस्पेक्टर सोलंकी ने बताया कि हत्या की सूचना पूरी तरह से फर्जी निकली।