फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sir, if the child was not born, then the daughter was killed.

साहब बच्चा नहीं हुआ तो बेटी मार दिया

Tue, 05 Oct 2021 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sir, if the child was not born, then the daughter was killed.
फिरोजाबाद/एका। साहब शादी के पांच साल बाद भी बेटी मां नहीं बन सकी, तो इसमें उसका दोष क्या था। वह बेटी को नहीं मारता। चाहे दूसरी शादी कर लेता। लेकिन उसने बेटी को मारकर मेरे घर का आंगन सूना कर दिया। यह पीड़ा उस पिता की है जो बेटी की मौत की खबर पर एका थाने पहुंचा था।
विज्ञापन

पीड़ित पिता सलाम पुत्र सुल्तान निवासी मर्गोरा टटेई थाना कादर चोक जिला बदायूं ने बताया कि बेटी असरोज उर्फ छोटी का विवाह पांच साल पूर्व एका थाना क्षेत्र के गांव कोडरा निवासी अनवार हुसैन के साथ किया था। शादी के पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी उसकी बेटी मां नहीं बन सकी। जिसको लेकर अनवर परिजनों के साथ बेटी का उत्पीड़न करने के साथ मारपीट करता था। कई बार समझौता हो गया। यहां तक कह दिया गया था कि बेटी मां नहीं बन पा रही है तो दूसरी शादी कर लें। लेकिन बेटी के साथ अत्याचार न करें। लेकिन अनवार और उसके परिजन नहीं माने। कुछ दिन पूर्व बेटी को घर से एका ले आए। रविवार रात उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। बेटी की जब सांसे थम गई तो शव को घर के अंदर छोड़कर चले गए। बेटी की मौत की खबर आसपास के ग्रामीणों से मिली थी। तब वह यहां आए तो बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। लेकिन तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed