{"_id":"591dab8d4f1c1bfc71f24d00","slug":"signing-of-booths-will-be-deposited-arms-license","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों का चिह्नांकन शुरू, जमा होंगे शस्त्र लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों का चिह्नांकन शुरू, जमा होंगे शस्त्र लाइसेंस
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 18 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की तैयारी जिला प्रशासन ने करनी ही शुरू कर दी। निकायों में आरओ व एआरओ की तैनाती, संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों के चिह्नांकन का काम प्रारंभ कर दिया है। 22 मई से पूर्व पूरा खाका यहां तैयार होने के साथ ही मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने भी ब्योरा तलब किया है।
जिला प्रशासन की ओर से नगर निगम के साथ तीन पालिका एंव तीन पंचायतों से नाम बढ़ाने के लिए आए दावे और आपत्तियों के निस्तारण का क्रम प्रारंभ हो गया। पुलिस प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों के चिह्नांकन का काम शुरू कर दिया। इसी के हिसाब से ही आयोग पुलिस फोर्स की व्यवस्था करेगा। आयोग के निर्देश पर निकायबार आरओ एव एआरओ की तैनाती की भी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पोलिंग टीमों को पहुंचाने के लिए वाहनों के साथ कितने स्थानों पर ईवीएम का प्रयोग होगा और कितनी बूथों पर मतपत्रों के माध्यम से वोटिंग होगी इसकी तैयारी कर ली गई है। मंडलायुक्त के.राममोहन राव ने जिले के अफसरों से निकाय चुनाव संबंधी ब्योरा तलब किया है। प्रदेश के मुुख्य निर्वाचन अधिकारी पंचायत, स्थानीय निकाय एसके अग्रवाल 22 मई को आगरा में समीक्षा करने आ रहे हैं।
ईवीएम जांच का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलक्ट्रेट प्रांगण में चल रही ईवीएम की फर्स्ट लेबल जांच (एफएलसी) का निरीक्षण किया। एडीएम उदय सिंह व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा के साथ अन्य अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने एफएलसी की जांच के दौरान इंजीनियरों से तकनीकि के बारे में जानकारी की। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ने कहा कि सीयू की जांचका काम पूरा हो गया है। बीयू की जांच चल रही है। एक दो दिन में पूरी होगी।