{"_id":"68eff0759ad6904e360a6467","slug":"signal-wire-cut-between-makhanpur-shikohabad-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-158573-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मक्खनपुर-शिकोहाबाद के बीच सिग्नल वायर काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मक्खनपुर-शिकोहाबाद के बीच सिग्नल वायर काटा
Thu, 16 Oct 2025 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
फिरोजाबाद। टूंडला कानपुर रेल खंड के मध्य सोमवार को मक्खनपुर-शिकोहाबाद के बीच में सिग्नल वायर कटने से सिग्नल रेड हो गया। जानकारी होते ही रेलवे की टेक्निकल टीम ने तुरंत पहुंच ठीक किया। आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली-हावडा मार्ग पर सोमवार को मक्खनपुर- शिकोहाबाद के बीच सिग्नल केबल अज्ञात लोगों ने चोरी करने की नीयत से काट दिया। सिग्नल न होने के कारण रेड सिग्नल हो जाता है और गाड़ियां खड़ी रह जाती हैं। वहीं अर्थिंग नहीं मिलती है। बताया जाता है कि वायर में काॅपर होता है। इस संबंध में रेलवे विभाग के कंट्रोल रूम को किसी तरह सूचना मिली। सिग्नल फेल होने की सूचना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। टेक्निकल टीम के इंजीनियरों ने आनन-फानन में रेलवे ट्रैक पर पहुंच तुरंत काटे गए सिग्नल केबिल को पुनः रेलवे ट्रैक से जोड़कर व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कराया। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं रेलवे आरपीएफ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरपीएफ पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने में लगी है। इसे लेकर तमाम लोगों से पूछताछ की जा रही है।