{"_id":"621925015d4c9e54115c773d","slug":"sidgheshwarnath-mahadev-temple-is-700-years-old-firozabad-news-agr525455931","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 वर्ष पुराना है सिद्घेश्वरनाथ महादेव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 वर्ष पुराना है सिद्घेश्वरनाथ महादेव मंदिर
विज्ञापन
गंज मोहल्ला स्थित प्राचीनसिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मोहल्ला दुली स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर सबसे प्राचीन मंदिर है। करीब सात सौ वर्ष पुराने मंदिर में श्रावण मास और महाशिवरात्रि को महादेव के दर्शनों को दूरदराज से शिवभक्त आते हैं। मंदिर की यह मान्यता है कि यदि कोई भक्त लगातार 41 दिन तक दीपक जलाता है तो भगवान शिव उसकी हर मुराद पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं।
मंदिर के महंत राममोहन दीक्षित बताते हैं कि श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर 700 वर्ष पुराना है। प्रभु रामलाल महाराज मंदिर की वर्षों तक सेवा कर चुके हैं। उन्होंने मंदिर में कई वर्ष तक तपस्या भी की थी। मंदिर में ही प्रभु रामलाल महाराज को भगवान शिवजी के साक्षात दर्शन भी हुए हैं।
महंत के अनुसार श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर की मान्यता है कि जो भक्त निरंतर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए को आता है अथवा 41 दिन तक मंदिर में दीपक जलाते हैं, उनकी भगवान भोलेनाथ मनचाही मुराद पूरी करते हैं।