फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Siddhchakra Mahamandal Vidhan started with Ghat Yatra.

Firozabad News: घटयात्रा के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान की हुई शुरू

Thu, 30 Oct 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Siddhchakra Mahamandal Vidhan started with Ghat Yatra.
विधान से पूर्व निकाली गई घटयात्रा। स्रोत: मंदिर - फोटो : विधान से पूर्व निकाली गई घटयात्रा। स्रोत: मंदिर
फिरोजाबाद। अष्टान्हिका पर्व शुरु होने पर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन जिनालय, जैन नगर खेड़ा में सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर गाजेबाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बैंडबाजों के साथ भव्य घटयात्रा निकाली गई। घटयात्रा आदिनाथ दिगंबर जैन जिनालय से प्रारंभ होकर पार्श्वनाथ जिनालय तक गई। घटयात्रा में अष्टकुमारियों ने इंद्राणी का स्वरुप धारण कर अपने सिर पर स्वर्ण कलश सजाए हुए चलते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सांगानेर से पधारे पांडेय रमेश जैन ने मंत्रोच्चारण के साथ इंद्र स्वरुप धारण किए प्रकाश चंद्र जैन एवं सचिन जैन द्वारा ध्वजारोहण कराया। इसी अवसर पर श्रीजी के चित्र का अनावरण राजबहादुर जैन ने किया। विधानाचार्य कैलाश चंद्र जैन ने सौधर्म इंद्र का स्वरुप धारण किया। प्रदीप जैन के निर्देशन में विधान से पूर्व मंगल कलश की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंद्र और इंद्राणियों द्वारा विधान में श्रीजी के सम्मुख बने विशाल माडना पर सिद्ध चक्र महा मंडल के आठ अर्घ्य समर्पित किए गए। शाम के कार्यक्रम में जिनभक्तों ने सामूहिक संगीतमय महाआरती में भाग लिया। जैन महिला मंडल ने मैना सुंदरी पर भव्य नाटिका प्रस्तुत की। विधान में नगर के प्रमुख जिनभक्त विपिन जैन, ब्रजेश जैन, राजेश जैन, इंद्रा जैन, सुमिता जैन, ममता जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed