{"_id":"66944e26c27796f69801e9f4","slug":"siddhachakra-mahamandal-vidhan-performed-with-musical-instruments-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-128974-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: गाजेबाजे के साथ किया सिद्धचक्र महामंडल विधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: गाजेबाजे के साथ किया सिद्धचक्र महामंडल विधान
Mon, 15 Jul 2024 03:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नसियाजी मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विधान की शुरुआत बालयोगी अमित सागर महाराज ससंघ और उपाध्याय विज्ञानन्द महाराज ससंघ के सानिध्य में की गई।
सर्वप्रथम भगवान का गाजेबाजे के साथ पंचामृत अभिषेक हुआ। उसके बाद भगवान पारसनाथ , मुनिसुव्रतनाथ, संभवनाथ, आचार्य शांतिसागर की शांतिधारा की गई। अमित सागर महाराज ने बताया कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भगवान के गुणों का बखान किया जाता है। साथ ही भगवान पर चढ़ने वाली माला के बारे में बताया। विधान सुब्रत जैन शास्त्री ने कराया। शाम को सौरभ जैन शास्त्री के प्रवचन हुए। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान सत्या जैन, मनोज जैन, शीतल जैन, शिल्पी जैन, रजनी जैन, रीनू जैन, सारिका जैन आदि उपस्थित रहे।