{"_id":"67fd4a8eb187e650fb0ffd7d","slug":"shri-girnar-dharm-yatra-welcomed-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-146408-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: श्री गिरनार धर्म पदयात्रा का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: श्री गिरनार धर्म पदयात्रा का किया स्वागत
Mon, 14 Apr 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
भगवान नेमीनाथ की आरती उतारकर स्वागत करते पूर्व विधायक एवं जैन समाज के लोग।
शिकोहाबाद। श्री गिरनार धर्म पदयात्रा के नगर आगमन पर जैन समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। पदयात्रा में शामिल रथ में श्री नेमिनाथ भगवान विराजमान थे। पदयात्रा सुभाष तिराहे से चलकर भरतेशपुरम नसियाजी में पहुंची। जहां समाज के लोगों ने आरती उतारकर स्वागत किया।
श्री नेमीनाथ भगवान की रथयात्रा नारायण होटल, स्टेट बैंक, बड़ा बाजार होती हुई जैन स्ट्रीट मंदिर पहुंची। यहां श्रीगंज महावीर जिनालय रथ में विराजमान श्रीजी के पहुंचने पर जैन समाज के लोगों एवं पूर्व विधायक हरिओम यादव ने आरती उतारकर स्वागत किया। उसके बाद यात्रा स्टेशन रोड श्री भरतेशपुरम नसियाजी में पहुंची। यहां भी पूजा-अर्चना की गई। पदयात्रा में 108 फीट लंबा पचरंगा झंडा जैन समाज की महिलाएं, पुरुष थामे हुए चल रहे थे। शाम को मंदिर जी के दर्शन कर शौरीपुर बटेश्वर के लिए रथयात्रा ने प्रस्थान किया। इस दौरान संजय जैन, अनिल जैन, नरेंद्र जैन, प्रिंस जैन, ज्ञानेंद्र जैन, सुभाष जैन, राकेश जैन, गौरव जैन, रजनीकांत जैन उपस्थित थे।