{"_id":"5e7261c38ebc3e72c16a873c","slug":"shot-dead-crime-police-firozabad-firozabad-news-agr4343445119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा से खेलते समय किशोर को लगी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा से खेलते समय किशोर को लगी गोली, मौत
विज्ञापन
शिकोहाबाद। तमंचे से चली गोली लगने से मृत उदय प्रताप का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। हैवतपुर कर्खा में तमंचे से खेलते समय अचानक गोली चलने से किशोर की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।
नसीरपुर के गांव हैवतपुर कर्खा निवासी उदय प्रताप उर्फ समोखे (16) पुत्र नरेंद्र सिंह यादव बुधवार दोपहर एक बजे के करीब अपने चाचा हरीमोहन के घर गया था। वह एक कमरे में बैठा था। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई तो हरीमोहन उसकी पत्नी, बेटा सौरभ और बेटी हेमा वहां पहुंचे। तो उदय का शव खून से लथपथ चारपाई के पास पड़ा था। पास में ही तमंचा भी था।
कनपटी में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। जानकारी होते ही उदय के परिजन और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरीमोहन की पत्नी ने बताया कि हरीमोहन रात में फसल की रखवाली के लिए खेत पर जाते हैं। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से तमंचा साथ रखते हैं। बुधवार दोपहर में हरीमोहन खेत से सरसों के बोरे लेकर आये थे और तमंचा चारपाई पर तकिया के नीचे रख दिया। बाद में उदय ने इसे उठा लिया और खेलने लगा। इसी दौरान गोली चल गई। प्रभारी निरीक्षक बीडी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पांच भाइयों में सबसे छोटा था उदय प्रताप
शिकोहाबाद। परिजनों ने बताया कि उदय प्रताप पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उदय गांव के ही स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ रहा था।