{"_id":"67098609dfe3590e4a0f9a14","slug":"shortage-of-dap-and-potato-seeds-echoed-in-kisan-samadhan-diwas-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-135160-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: किसान समाधान दिवस में गूंजी डीएपी व आलू बीज की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: किसान समाधान दिवस में गूंजी डीएपी व आलू बीज की किल्लत
Sat, 12 Oct 2024 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किसान समाधान दिवस में किसानों डीएपी के साथ आलू बीज की किल्लत को प्रमुखता से रखा। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने कहा कि जिले में भरपूर डीएपी उपलब्ध है। आलू बीज और बढ़ाकर मंगाने की कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि किसान जो समस्या हैं, उसे बताएं जिससे उसका निदान किया जा सके। विभागाध्यक्षों को प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समाधान दिवस में किसान राजेश प्रताप सिंह बूली ने कहा कि डीएपी की किल्लत के कारण किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि टूंडला,सिरसागंज में आलू की फसल की बुवाई होती है। नारखी में मिर्च की फसल की बुबाई होती है। इस कारण क्षेत्र के हिसाब से डीएपी दी जाए। शेर सिंह यादव ने कहा कि कृषि के लिए किसान ऋण लेता है। भूमि बंधक होने के दौरान गारंटर मांगते है। जमीन बंधक हो गई तो फिर गारंटर की क्या जरूरत है। सुरेंद्र सिंह फौजी आलू बीज किसानों को मुहैया कराया जाए। अधिक बीज मंगाया जाए।
सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने किसानों की समस्याएं सुनने के साथ उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से कहा कि डीएपी एवं एनपीके की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। उप निदेशक कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह ने किसान सम्मान निधि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान के खाते में सम्मान निधि नहीं पहुंची है तो वह अवगत कराएं। एआर कोपरेटिव सतीश कुमार ने समितियों पर उपलब्ध उर्वरक की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने यूरिया एवं डीएपी की उपलब्धता की जानकारी दी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अरुण कुमार, मत्स्य विभाग ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। सचिव मंडी समिति ने कृषकों को मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के संबंध में दी। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।