फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shopkeepers protest against removal of tin shed from JCB

Firozabad News: दुकानदारों ने जेसीबी से टिनशेड हटाने का किया विरोध

Sun, 29 Oct 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 29 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers protest against removal of tin shed from JCB
फिरोजाबाद। आग पर काबू पाए जाने के बाद जैसे ही नगर निगम की जेसीबी को जली दुकानों के कोयला एवं टिनशेड आदि को एक साइड करने के लिए राम द्वार से अंदर की ओर बुलाया वैसे ही दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। दुकानदार बोले कि आप हमारी दुकानों के सामान को नहीं हटवाएं। जो होना था हो गया। यही नहीं दुकानदारों के विरोध के चलते आखिर जेसीबी को वापस करा दिया गया। क्योंकि दुकानदारों को आशंका है कि रामलीला की कमान इन दिनों प्रशासन के हाथों में है कहीं प्रशासन इसी बहाने उक्त स्थान को खाली नहीं करा दे।
विज्ञापन





काठ बाजार के दुकानदारों के जुबां पर थी अतिक्रमण हटाने के दौरान दी गई चेतावनी
फिरोजाबाद। रामलीला प्रांगण स्थित काठ बाजार में रामलीला के मंचन के दौरान तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट संगीता गौतम एवं रामलीला तदर्थ कमेटी के सदस्यों के साथ अतिक्रमण हटवाया गया था। जेसीबी से अतिक्रमण हटवाने के दौरान दुकानदारों के साथ काफी बहस हो गई थी। दुकानदारों का कहना है कि उनको तो उसी दौरान उन्हें चेतावनी दी गई थी कि 26 तुम्हारी है, और 27 हमारी होगी। उन्हें आशंका है कि शायद इसी कारण काठ बाजार में आग लगी है। आग बिजली शाॅर्ट सर्किट से नहीं लगी है बल्कि उनके साथ साजिश हुई है। हालांकि दुकानदार खुद अपना नाम बताने से कतराते दिखाई दिए। वह बोले प्रशासन यदि उनके साथ न्याय करना चाहता है तो इसकी जांच कराए। ताकि हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन





बंद रहीं काठ बाजार की दुकानें...
फिरोजाबाद। काठ बाजार में आग लगने की घटना के बाद काठ बाजार के अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को बंद रखा। दुकानदार अपने साथी दुकानदारों के इस दुख की घड़ी में साथ दिखाई दिए। उनका कहना था कि साथी दुकानदारों पर दुखों का पहाड़ टूटा है। हम सभी उनके साथ है। जिला प्रशासन को चाहिए कि दुकानदारों को मुआवजा दिलाए। ताकि कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed