{"_id":"65b945633b9bd2e9bd0f09b9","slug":"shopkeepers-closed-shops-during-firozabad-festival-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-116640-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फिरोजाबाद महोत्सव में दुकानदारों ने बंद कर दीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फिरोजाबाद महोत्सव में दुकानदारों ने बंद कर दीं दुकानें
Wed, 31 Jan 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव के दुकानदारों ने मंगलवार को दिन में पुलिस के रवैये को लेकर अपनी दुकानों को बंद कर दिया। दुकानदारों का आरोप था कि पुलिसकर्मी लोगों को नहीं आने दे रहे हैं। इसकी जानकारी होते ही पर्यटन अधिकारी के साथ सीओ सिटी व नगर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्या का समाधान करने के साथ ही दुकानों को खुलवा दिया। नगर के पीडी जैन इंटर कॉलेज के मैदान में लगे फिरोजाबाद महोत्सव में विभिन्न जिलों से स्टॉल लगाने दुकानदार आए हैं। दुकानदारों ने मंगलवार को सुबह अपनी दुकानों को बंद कर दिया। उनका आरोप था कि मेला प्रभारी एवं पुलिसकर्मी जनता को नहीं आने देते हैं। मेले में यदि दुकानदार बिक्री के लिए कोई सामान ई-रिक्शा में रखकर लाएं तो उसको भी बाहर ही रुकवा दिया जाता है। इस कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वहीं ग्राहक ही नहीं होंगे तो हमारे सामान की खरीदारी कहां से होगी।
विरोध करते हुए सभी दुकानदार बाहर एकत्रित हो गए। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का जब तक समाधान नहीं होगा तब तक दुकानों को नहीं खोलेंगे। इनमें हैंडीक्राफ्ट आइटम की दुकान सजाने वाले गुजरात से आए जगदीश, शहारनपुर से फर्नीचर की स्टॉल लगाने वाले शहजाद, मोहम्मद रजा के साथ ही भदोही से कालीन लेकर आए सैफ अली खान, खजला की दुकान सजाने वाले राकेश दीक्षित औरैया, फास्टफूड की दुकान सजाने वाले हसन सहित काफी दुकानदार शामिल थे।
दुकानदारों की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, सीओ सिटी हिमांशु गौरव, थाना प्रभारी उत्तर कुलदीप दीक्षित के साथ पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने महोत्सव स्थल के बाहर पार्किग की व्यवस्था करने के साथ सामान को लाए जाने के दौरान नहीं रोकने की हिदायत दी। इसके बाद सभी दुकानदार अपनी दुकानों को खोलने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
-ग्राहकों के नहीं आने देने की समस्या को लेकर दुकानदारों ने सुबह के समय विरोध दर्ज कराया था। नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी के साथ ही थाना पुलिस ने समस्या का निदान करा दिया है। सभी दुकानें खुलवा दी गई हैं।
विशाल श्रीवास्तव, पर्यटन अधिकारी