फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shopkeeper upset with demolition notice

Firozabad News: ध्वस्तीकरण के नोटिस से दुकानदार परेशान

Sat, 25 Mar 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper upset with demolition notice
ध्वस्तीकरण के नोटिस से दुकानदार परेशान
विज्ञापन

नगर आयुक्त से मिले, नाले के ऊपर बनी दुकानों को यथावत रखने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। स्मार्ट रोड में बाधा बनी दुकानों के ध्वस्तीकरण के नोटिस मिलने के बाद शुक्रवार को दुकानदार नगर निगम पहुंच गए। दुकानदारों ने नगर आयुक्त से दुकानों को यथावत रखने की मांग की है। नगर आयुक्त ने दुकानदारों को पुराने हाईवे पुल के नीचे वेडिंग जोन में स्थान देने का सुझाव दिया है।
स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत के तहत सुभाष तिराहे से कंपनी बाग चौराहे और कंपनी बाग चौराहे से स्टेशन रोड तिकुनिया तक लगभग 22.5 करोड़ की लागत से सड़क और फुटपाथ निर्माण कार्य कराया जा रहा है। वहीं फुटपाथ व सड़क निर्माण के लिए चिन्हित भूमि पर नगर निगम के स्वामित्व वाली 13 दुकानें एवं अन्य विभाग द्वारा बनाए गए कच्चे-पक्के निर्माण अड़चन बने हुए हैं। निगम ने इस सभी कच्चे-पक्के निर्माण कार्यों को ध्वस्त कराने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत नगर आयुक्त की ओर से करीब 18 लोगों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस पाकर बस स्टैंड के ईद-गिर्द दुकान करने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई है। सभी दुकानदार एकजुट होकर शुक्रवार की सुबह नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से मिलने पहुंचे। नगर आयुक्त से निगम के नाले के ऊपर बनी दुकानों को यथावत रखने की गुहार लगाई। नगर आयुक्त ने सभी को पुराने हाईवे के नीचे बनाए वेडिंग जोन में दुकान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। नगर आयुक्त से मिले दुकानदारों में खुुुशालदास, प्रताप सिंह, विवेक जैन, भगवानदास, राजीव, अशोक, नवीन, राधेलाल और चंदन जैन शामिल हैं।
विज्ञापन


देवी मंदिर और आसपास के लोगों से मांगे भू स्वामित्व के दस्तावेज
स्मार्ट रोड निर्माण में स्टेशन रोड स्थित मार्ग के सहारे भी कई अतिक्रमण प्रकाश में आए हैं। काबिज लोगों से भी नगर निगम प्रशासन ने जमीन से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कहा है। वहीं खुद नगर निगम भी तहसील प्रशासन से सड़क के सहारे की भूमि की खसरा-खतौनी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed