{"_id":"67c7469941217cf35e0b3a78","slug":"shopkeeper-accused-of-firing-report-filed-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-143787-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दुकानदार ने गोली चलाने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दुकानदार ने गोली चलाने का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
जसराना। दो युवकों के बीच विवाद में बीच बचाव कर रहे दुकानदार पर आक्रोशित युवकों ने दूसरे दिन गोली चला दी। फायरिंग में दुकानदार बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
झपारा निवासी राकेश कुमार पंजाब नेशनल बैंक के पास दुकान चलाते हैं। सोमवार को नगला बरी निवासी सुशील का दो अन्य युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद के बाद आपस में मारपीट होने लगी। दो पक्षों में हो रहे विवाद को देखकर राकेश कुमार ने बीच बचाव करते हुए युवकों को वहां से हटा दिया। इसी बात को लेकर राकेश से सुशील खफा हो गया।
दोपहर राकेश खरीदारी कर साइकिल दुकान पर जा रहे थे। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर झपारा के पहले बाइक सवार सुशील और एक अन्य युवक ने राकेश पर फायरिंग कर दी। इसमें दुकानदार बाल-बाल बच गया। आरोपी मौके से भाग गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पुलिस पहुंची और पीड़ित तथ अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली। राकेश की तहरीर पर पुलिस ने सुशील व एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।