फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shoddy construction commotion citizens

घटिया निर्माण पर नागरिकों का हंगामा

Sat, 20 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 20 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shoddy construction commotion citizens
 सरस्वती नगर में ठेकेदार द्वारा मुख्य मार्ग पर सीसी रोड पर ही इंटरलॉकिंग बिछाई जा रही थी। वहीं इंटरलॉकिंग के नीचे आधार में मात्र बालू बिछाई जा रही थी। घटिया निर्माण पर क्षेत्रीय बाशिंदों ने हंगामा करते हुए काम कर रहे श्रमिकों को भगा दिया। मामले में लोगों ने घटिया निर्माण कार्य की शिकायत अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा चहेते ठेकेदारों को मनमाने रूप से करोड़ों रुपये के टेंडर उठा दिए गए हैं। अफसरों की अनदेखी के चलते ठेकेदार निर्माण कार्यों में हद दर्जे की लापरवाही बरत रहे हैं। नगर निगम द्वारा विगत वर्ष जलेसर रोड का निर्माण कराया गया था। इससे लिंक गलियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई थी। समस्या के निदान के लिए नगर निगम द्वारा सरस्वती नगर गली नं. दो में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण का टेंडर जारी किया गया। हालांकिे यहां ठेकेदार मानकों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य करा रहा है। सरस्वती नगर का मुख्य मार्ग सीसी रोड से बना हुआ है।  ठेकेदार द्वारा सड़क की खोदाई कराए बिना ही उस पर मात्र बालू के बेस पर ही इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जा रही है। शनिवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध करते हुए श्रमिकों को भगा दिया। बाद में, लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क को दो फुट ऊंचा कर दिया गया है। ऐसे में मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बन जाएगी। ज्ञापन देने वालों में ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, अनूप अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, लज्जाराम शर्मा, संजीव गुप्ता, योगेंद्र राजौरिया, दिनेशचंद्र, पंकज श्रीवास्तव, अरुण शर्मा, अजय, प्रवीन गुप्ता आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed