फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shikshamitra died after being hit by a tractor

Firozabad News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर शिक्षामित्र की मौत

Thu, 25 Apr 2024 03:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 25 Apr 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra died after being hit by a tractor
फिरोजाबाद। थाना खैरगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आकर स्कूटी सवार शिक्षामित्र की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रैक्टर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सुमनलता (42) पत्नी शिवकुमार कस्बा खैरगढ़ निवासी थी। प्राथमिक विद्यालय श्योमई में तैनात शिक्षामित्र बुधवार को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। रास्ते में सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार सुमन को अपने चपेट में ले लिया। शरीर पर गंभीर चोटें आने से शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एसओ खैरगढ़ के अनुसार घटना के बाबत अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed