फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shiksha Mitra behaves indecently with women teacher in school In Firozabad victim pleaded for justice

शिक्षा का मंदिर कलंकित: शिक्षामित्र करता गंदी बात, विरोध पर देता धमकी; शिक्षिका की पीड़ा सुन उड़े लोगों के होश

Mon, 21 Oct 2024 11:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 11:17 PM IST
सार

आरोपी शिक्षा का मंदिर कलंकित कर रहा। शिक्षामित्र स्कूल में शिक्षिका से गंदी बात करता है। विरोध पर धमकी देता है। शिक्षिका की पीड़ा सुन लोगों के होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Shiksha Mitra behaves indecently with women teacher in school In Firozabad victim pleaded for justice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टूंडला ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ रहा है। शिक्षिका ने शिक्षामित्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अन्य स्टाफ पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच आई तो सोमवार को एबीएसए सुधीर कुमार जांच को पहुंचे। उन्होंने स्कूल स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


प्राइमरी स्कूल में तैनात सहायक अध्यापक पर प्रधानाध्यापिका का चार्ज है। शिक्षिका आरोप है कि शिक्षामित्र गंदी-गंदी बात करता था। किडनैप करने के साथ जान से मारने की धमकी देता है। शिक्षिका ने यह बात अपनी सेना में तैनात अपने पति को बताई। थल सेना के सीओ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। पुलिस 10 दिन पूर्व जब विद्यालय गई। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने दोनों लोगों को समझाकर शिक्षामित्र को दूसरे विद्यालय में अटैच करा दिया। शिक्षामित्र ने पुन: उसी विद्यालय में पहुंचने के लिए छात्र-छात्राओं को समझा दिया कि विद्यालय मत आओ, तभी वह वापस आ सकेंगे। शिक्षिका ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। शिकायत पर जांच करने के लिए एबीएसए टूंडला सुधीर कुमार पहुंचे। उन्होंने शिक्षामित्र, शिक्षिका और अन्य स्टाफ के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed