{"_id":"590cbaf74f1c1b771c440f69","slug":"shikohabad-ranked-401-in-cleanliness-ranking","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में शिकोहाबाद 401 वें स्थान पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में शिकोहाबाद 401 वें स्थान पर
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग में शिकोहाबाद 401 वें स्थान पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी शिकोहाबाद को स्वच्छता अभियान की रैकिंग में 401 वां स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि फिरोजाबाद को 375 वां स्थान मिला।
स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में फिरोजाबाद के साथ ही शिकोहाबाद भी पिछड़ गया है। जबकि लाखों रुपये स्वच्छता के नाम पर खर्च दिए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में शिकोहाबाद के पिछड़ने के पीछे कई कारण हैं। पिछड़ने के पीछे कचरा प्रबंधन का न होना, तालाबों पर कब्जे कर लेना। सीवर लाइन का न होना व खुले में शौच जाना, नालों की तली झाड़ सफाई का न होना है। नगर में जो कूड़ा निकलता है पहले मैनपुरी रोड पर बने डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता था। लेकिन पालिका द्वारा इस ग्राउंड को पाटने के बाद बेच दिया गया। अब कूड़ा हाईवे के किनारे डाल दिया जाता है। नालों की पिछले दो वर्षों से तली झाड़ सफाई नहीं हुई। गिहार कालोनी के लोग खुले में शौच जाते हैं। जबकि सुलभ शौचालय मौजूद हैं।
शिकोहाबाद पालिका को सर्वे में 401वां स्थान मिलने पर कहा है कि हम शीघ्र 100वें स्थान पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन न होने तथा डंपिंग ग्राउंड न होने से समस्या है। सीवर लाइन का प्रोजेक्ट बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
अनिल कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद