{"_id":"68f24ef95f08e1a9e7074ae3","slug":"shikohabad-depot-increased-the-frequency-and-routes-of-buses-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-158777-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिकोहाबाद डिपो ने बढ़ाए बसों के फेरे और रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिकोहाबाद डिपो ने बढ़ाए बसों के फेरे और रूट
Fri, 17 Oct 2025 07:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 17 Oct 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसें
- रोडवेज का दावा, सफर होगा आसान, हर आधा घंटे में मिलेगी प्रत्येक रूट पर बस
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। दिवाली का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए लोग आज से अपने घरों की ओर रवाना होना शुरू हो जाएंगे। रोडवेज की ओर से यात्रियों को सुलभ यात्रा कराने के लिए कमर कसने का दावा किया है। इधर, धनतेरस से एक दिन पहले शुक्रवार की रात से ही सवारियों का दबाव बढ़ गया। सुबह खाली चलने वाली बसें रात 8 बजे के बाद यात्रियों से फुल नजर आईं।
शिकोहाबाद रोडवेज डिपो ने बसों के फेरों में वृद्धि की है। इस बदलाव से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। शिकोहाबाद रोडवेज डिपो में कुल 90 बसें हैं। अभी तक शिकोहाबाद डिपो से एटा के लिए केवल दो फेरे पूरे किए जाते थे, लेकिन अब यात्रियों की सुविधा के लिए तीन फेरे पूरे किए जाएंगे। यात्रियों को सीधे गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कई रूटों का विस्तार किया गया है, जिनमें आगरा से शिकोहाबाद चलने वाली बस अब इटावा तक जाएगी।
दिल्ली से शिकोहाबाद तक चलने वाली बस का रूट अब इटावा और औरैया तक बढ़ाया गया है। आगरा से मैनपुरी चलने वाली बस अब फर्रुखाबाद तक का सफर पूरा करेगी। शिकोहाबाद डिपो के एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) प्रेमपाल ने बताया कि फेरों और किसोमीटर में वृद्धि की गई है, ताकि यात्रियों को त्योहार के समय बस के सफर में किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद