फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shikohabad Assembly - 1967 did not show enthusiasm like Mulayam, Ramnaresh even during contesting elections

शिकोहाबाद विधानसभा-1967 जैसा उत्साह मुलायम, रामनरेश के चुनाव लडने के दौरान भी नहीं दिखा

Thu, 10 Feb 2022 12:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Shikohabad Assembly - 1967 did not show enthusiasm like Mulayam, Ramnaresh even during contesting elections
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में 1967 में सबसे अधिक मतदान किया था। मतदाताओं ने ऐसा उत्साह सपा के वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 1993 तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल रहे रामनरेश यादव के 1985 में चुनाव लड़ने के दौरान भी दिखाई नहीं दिया था। 1967 के चुनाव में रिकार्ड 69.59 प्रतिशत लोग मतदान करने घरों से निकले थे। वहीं 1977 के चुनाव में इसी विधानसभा के वोटरों ने बेरुखी भी दिखाई थी। इस चुनाव में 40.46 प्रतिशत मतदाता मतदान करने को निकले थे।
विज्ञापन

जिले के शिकोहाबाद विधानसभा की बात करें तो यहां के मतदाताओं का मिजाज ही अलग रहा है। 1967 के चुनाव में विधानसभा के मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया था। 1967 के विधानसभा चुनाव में एक लाख चार हजार 536 मतों में 72766 मतदाता मतदान करने बूथों पर पहुंचे थे। इसमें चुनाव जीतने वाले रामस्वरूप को 36999 मत मिले थे। वही प्रतिद्वंदी मंशाराम को 22832 मत मिले थे। इस विधानसभा के जानकारों की मानें तो यह चुनाव रोचक भी रहा था।
विज्ञापन

यादव बहुल रही इस विधानसभा सीट पर ऐसा उत्साह सपा के वर्तमान संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 1993 में चुनाव लड़ने एवं 1985 में रामनरेश यादव के चुनाव लड़ने के दौरान भी देखने को नहीं मिला था। 1993 में चुनाव जीतने के बाद मुलायम सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। वहीं 1977 के चुनाव में जनता पार्टी से चुनाव लड़े गंगा सिंह यादव विधायक चुने गए थे। उन्हें कुल पड़े 48753 मतों में से 24596 मत मिले थे। वहीं उनके प्रतिद्वंदी दुर्गविजय सिंह को 9065 ही मत मिल सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed