फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   She commented on the breaches of outrage, effigy burnings

मायावती पर टिप्पणी से फूटा आक्रोश, पुतले फूंके 

Thu, 21 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 21 Jul 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
She commented on the breaches of outrage, effigy burnings
पुतला फूंकते जाटव महासभा के कार्यकर्ता
 बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का तीखा विरोध सुहागनगरी में किया गया। जाटव महासभा ने पीएम का पुतला फूंका तो बसपा कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह के पुतला फूंकने के साथ नारेबाजी की। कांग्रेस ने गुजरात में दलित उत्पीड़न के विरोध में मौन प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

जाटव महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष जाटव के नेतृत्व में सुभाष तिराहे पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष सुशील जाटव, संतोष जाटव व राहुल निगम ने सिनेमा चौराहे से सुभाष तिराहे तक जुलूस निकाला। पुतला दहन करने वालों में हाकिम सिंह निमोरिया, रवींद्र जाटव, स्वदेश वरुण, लवजीत जाटव, धर्मेंद्र जाटव, जीतू जाटव, अजयराज, रनवीर सिंह, संदेश निगम, रजत आनंद, श्याम सिंह, कैलाशचंद्र, सज्जन सिंह आदि शामिल थे। बसपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल सिंह, राजबहादुर सिंह बौद्ध व दिगेंद्र भानु प्रताप सिंह भाष्कर ने गुजरात में दलित उत्पीड़न तथा बसपा सुप्रीमो पर भाजपा नेता की टिप्पणी की निंदा की। पंचायतघर सैलई पर डा.केसी गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा कि दयाशंकर की 36 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो दलित समाज के लोग सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। सैलई से सब्जी मंडी चौराहे तक विरोध में जुलूस निकाला। वहीं गांधीपार्क चौराहे पर दयाशंकर सिंह का पुतला फूंका। अखंड प्रताप सिंह, विजय सिंह राना, सुनील सागर, बच्चू सिंह, रंजीत सिंह थे। लार्ड बुद्धा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम, रमेशचंद्र, डा. जहान सिंह, लायक सिंह, रवि सागर, महेंद्र सिंह, संजीव सिंहथे। बसपा नेता डा. केके , उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस मानवाधिकार प्रकोष्ठ के फारुख खान, कृष्ण मोहन दिवाकर ने  निंदा की। 
विज्ञापन


कांग्रेस का अंबेडकर पार्क के बाहर मौन प्रदर्शन 
गुजरात में दलित उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी एवं शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी के नेतृत्व में मौन धरना प्रदर्शन अंबेडकर पार्क रसूलपुर पर किया गया। एआईसीसी सदस्य अतुल चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र एवं आरएसएस के इशारे पर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, शफात खान राजू, हाजी सईद पटेल, हाजी नसीर अहमद, उमाकांत पचौरी, नूरुलहुदा लाला राइन, भरतेश जैन, रामनिवास यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed