फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sewer treatment plant operation stopped for six days

Firozabad News: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन छह दिनों से बंद

Sat, 07 Sep 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 07 Sep 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sewer treatment plant operation stopped for six days
फिरोजाबाद। जल निगम की ओर से यमुना किनारे संचालित होने वाला सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पिछले छह दिनों से बंद है। शहर के नालों तथा नालियों से निकलने वाला 66 एमएलडी गंदा पानी सीधे यमुना में छोड़ा जा रहा है। इसका बड़ा कारण प्लांट का संचालन करने वाली संस्था का भुगतान नहीं होना है। विभागीय अधिकारी सिर्फ पत्र जारी करने तक सीमित है। नदियों के पानी को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से यमुना किनारे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थापना करोड़ों की धनराशि खर्च करके की गई है। एक जून 2022 को इस प्लांट को संचालित किए जाने की जिम्मेदारी जल निगम की ओर से त्रिवेणी कंपनी को सौंप दी गई थी। पिछले करीब तीन वर्षों से कंपनी के द्वारा सीवर ट्रीटमेंट का संचालन किया जा रहा था। इस कंपनी को प्लांट के संचालन को होने वाला भुगतान शुरुआत से लेकर अभी तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

भुगतान नहीं मिलने के कारण आखिर संस्था ने 1 सितंबर से प्लांट के संचालन बंद कर दिया। इस प्लांट के संचालन के बंद हो जाने के कारण शहर के नालों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे यमुना में छोड़ा जा रहा है। इसके कारण यमुना का जल भी विषैला हो रहा है। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन का काम देख रहे जल निगम की मुख्यालय स्थित शाखा के अधिशाषी अभियंता की ओर से नगर निगम को पत्र भेजा गया है। उन्होंने नगर निगम के अफसरों को प्लांट का संचालन करने वाली संस्था के भुगतान के अभाव में संचालन बंद करने की जानकारी दे दी है। परंतु नगर निगम की ओर से अभी तक कोई कदम नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed