फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Seven-year-old boy dies after being hit by car

कार की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत

Mon, 01 Feb 2021 08:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old boy dies after being hit by car
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना सिरसागंज के पुरा बहादुर के समीप रोड पार करने के दौरान ईको कार की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

पुरा बहादुर निवासी सोनपाल का सात वर्षीय बेटा अजय कुमार रविवार की शाम को रोड पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ईको कार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ही जानकारी होते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed