फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Service road was not built even on the orders of the High Court

हाईकोर्ट के आदेश पर भी नहीं बना सर्विस रोड

Tue, 24 Aug 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Service road was not built even on the orders of the High Court
शिकोहाबाद- सर्विस रोड पर पलटी पड़ी भूसा की ट्राली। इस सर्विस रोड पर गड्ढे ज्यादा हैं रोड कम। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। एटा चौराहा से एचकेएच गेस्ट हाउस तक सर्विस रोड का बुरा हाल है। पूरा सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील हो चुका है। सर्विस रोड पर जलभराव होने के कारण आए दिन वाहन पलट जाते हैं और लोग चोटिल हो जाते हैं। अतुल बिहार कॉलोनी के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला हाईकोर्ट में भी उठा था। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी आज तक सर्विस रोड का निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

एटा चौराहे से एचकेएच गैस्ट हाउस के समीप तक सर्विस रोड जर्जर हो चुका है। सर्विस रोड में दो से तीन फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। पूरी सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जलभराव होने से चालकों को गड्ढों के बारे में पता नहीं चल पाता है और वाहन के पहिये गड्ढे में फंस जाते हैं। सोमवार को भी भूसे से भरी एक गाड़ी पलट गई। इससे पूर्व ट्रैक्टर और अन्य वाहन भी पलट चुके हैं। जलभराव और गड्ढों से सबसे ज्यादा अतुल बिहार के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों का आवागमन इसी सर्विस रोड से होकर है। सड़क पर पानी भरने और गड्ढे होने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा है कि सर्विस रोड बनाने के लिए हाईकोर्ट ने भी स्थानीय पालिका, एनएचआई और अन्य संबंधित अधिकारियों के लिए आदेश किया है। इयके बावजूद बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तुल बिहार कॉलोनी के लोगों ने सर्विस रोड पर गिट्टी डालकर गड्ढे बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed