{"_id":"61e5bc1b82494d78dc5e2e04","slug":"server-down-chief-post-office-20-days-firozabad-news-agr5215717194","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में 20 दिन से सर्वर नहीं, एक करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में 20 दिन से सर्वर नहीं, एक करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के सुहागनगर स्थित प्रधान डाकघर में 28 दिसंबर से सर्वर न आने की समस्या चल रही है। इससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं। पिछले 20 दिनों कामकाज ठप होने के कारण लगभग एक करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इंडिया पोस्ट बैंक का खाता भी नहीं खुल पा रहा है।
प्रधान डाकघर में 28 दिसंबर को सर्वर ठप हो गया था। इससे पूरा काम बंद हो गया। इसके कारण डाकघर में एनएससी, म्यूच्युअल फंड, नया खाता खुलने, पासबुक अपडेट कराने, एफडी आदि का काम पूरी तरह से प्रभावित चल रहा है। इससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग बैरंग लौट रहे हैं। कोटला रोड निवासी रतन जैन ने बताया कि भुगतान निकालने डाकघर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक घंटे तक उन्होंने सर्वर आने का इंतजार किया, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। 28 दिसंबर से डाकघर में यह समस्या बनी हुई है।
सुनील लोधी ने बताया कि वह पासबुक अपडेट कराने के लिए तीन बार चक्कर लगा चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक सर्वर की समस्या दूर नहीं हो सकी है। ऐसे में आने जाने में समय बर्बाद होता है। तिलक नगर निवासी अमित भारद्वाज बताया कि उन्होंने डाकघर में एनएससी कैश करानी थी। पिछले एक सप्ताह से कई बार डाकघर का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन हर बार सर्वर न आने की बात कहकर बैरंग लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन
सर्वर धीमा होने से समस्या आ रही है। 28 दिसंबर से ही सर्वर प्रभावित है। लगभग एक करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखकर लगातार समस्या से अवगत कराया जा रहा है। यह समस्या सभी प्रधान डाकघर में हैं। जल्द ही समस्या का निस्तारण होने की उम्मीद है।
दीपक कुमार, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर