{"_id":"6a64a32ceef15319080d8904","slug":"serious-allegations-of-sexual-exploitation-and-forced-abortion-under-the-pretext-of-marriage-fir-registered-firozabad-news-c-169-1-mt11005-180434-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और गर्भपात का गंभीर आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और गर्भपात का गंभीर आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 25 Jul 2026 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 Jul 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
- गुरुग्राम में नौकरी के दौरान संपर्क में आए युवक ने शादी का भरोसा देकर महिला को रखा साथ, अब पीटकर घर से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न करने, धोखे से तीन माह का गर्भपात कराने और बाद में पीटकर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने के मामले में थाना उत्तर में प्राथमिकी दर्ज हुई है। हालांकि मामला गुरुग्राम से जुड़ा होने के कारण यहां शून्य पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे विवेचना के लिए गुरुग्राम के थाना सदर बाजार के लिए स्थानांतरित की गई है।
रसूलपुर थाना क्षेत्र के आसफाबाद चौराहा निवासी पीड़िता ने बताया कि लगभग 5 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, लेकिन पूर्व पति की शराब की लत व मारपीट के कारण वह अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी के जीवन यापन के लिए गुरुग्राम (हरियाणा) की एक निजी कंपनी में नौकरी करने चली गई। वहीं पड़ोस के कमरे में रहने वाले कोटला चुंगी चौराहा निवासी मनजीत राठौर से उसकी मुलाकात हुई। मनजीत ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसकी पहली शादी व बेटी की बात स्वीकार की और कोर्ट मैरिज करने का वादा किया। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ रखने लगा और फिरोजाबाद स्थित अपने घर ले आया। इस दौरान आरोपी लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि जब तीन माह का गर्भ ठहर गया, तो आरोपी ने झांसा देकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया। अब आरोपी और उसके परिजन (मां पिंकी, बहन दीक्षा, बड़ा भाई मनीष, देवर अमन व आदित्य) अपनाने से इन्कार कर रहे हैं। विरोध करने पर पीटकर घर से निकाल दिया। कानूनी कार्रवाई करने पर हत्या कराने या झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकियां दी जा रही हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला जीरो एफआईआर पर दर्ज कर गुरुग्राम ट्रांसफर किया गया है।