{"_id":"6144dd558ebc3e61cf7e3727","slug":"seeing-the-health-team-the-clinic-operator-locked-it-from-inside-firozabad-news-agr508049042","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य टीम को देख क्लीनिक सचांलक ने अंदर से लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य टीम को देख क्लीनिक सचांलक ने अंदर से लगाया ताला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को राजा का ताल क्षेत्र में क्लीनिकों पर छापा मार कार्रवाई की। टीम को देखकर एक क्लीनिक को संचालक ने अंदर से बंद कर लिया। दूसरा क्लीनिक संचालक क्लीनिक को छोड़कर ही भाग गया। चार को टीन ने नोटिस जारी किया है।
एसीएमओ डा. एसएन गुप्ता ने छापेमारी की। राजा का ताल में नविता क्लनिक पर टीम पहुंची। यहां एसके राज मरीजों का उपचार कर रहे थे। टीम को देखकर चिकित्सक ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। टीम ने गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खोला गया। एसीएमओ ने बताया कि क्लीनिक पर टीम दोबारा जांच के लिए जाएगी। इसी तरह राजा का ताल में ही कृष्णा क्लीनिक पर टीम पहुंची तो चिकित्सक क्लीनिक से ही गायब हो गए।
कई घंटे इंतजार के बाद भी नहीं लौटे। इस क्लीनिक पर दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं। टीम ने राजा का ताल में ही विश्वास क्लीक, हरीबाबू क्लीनिक, अरविंद ओझा के क्लीनिक पर भी छापेमारी की। मनी की मढै़या एटा रोड टूंडला में अरविंद ओझा के क्लीनिक पर भी छापेमारी की। एसीएमओ डा. एसएन गुप्ता ने बताया कि क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किया है। जो क्लीनिक बंद मिले, उन पर टीम दोबारा जांच को जाएगी। संवाद