फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Security of banks on holi Ram Bharos, getting khanapuri

होली पर बैंकों की सुरक्षा रामभरोसे, हो रही खानापूरी

Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Security of banks on holi Ram Bharos, getting khanapuri
केनरा बैंक के बाहर नहीं है सुरक्षा।
 होली पर बैंकों से कैश लेनदेन बढ़ गया है। कारखानों और संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी भी बैंकों से कैश का आदान-प्रदान कर रहे हैं लेकिन शहर के प्रमुख बैंकों की सुरक्षा के नाम पर बड़ी खानापूरी की जा रही है। कहीं यह खानापूरी लोगों के अभिशाप न बन जाय। मंगलवार को अमर उजाला ने जब बैंकों की सुरक्षा की पड़ताल की तो अधिकतर बैंकों पर सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर लापरवाही ही सामने आयी।
विज्ञापन

स्टेट बैंक मुख्य शाखा : दोपहर साढे़ 12 बजे एटीएम पर उपभोक्ताआें की लाइन लगी है। एक होमगार्ड बैंक के अंदर मय रायफल मौजूद था लेकिन वह कुर्सी पर आराम फरमाता दिखाई दिया। सिपाही भी तैनात थे लेकिन बातचीत में मशगूल थे। इसी बीच बैंक के गेट पर दक्षिण थाने में तैनात एक हेड मुंशी से मुलाकात हुई तो उन्होंने भी सिपाहियों का अंदाज देख यही कहा कि इस तरह ड्यूटी करने वाले सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक : दोपहर एक बजे पंजाब नेशनल बैंक के गेट पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। यह न तो पुलिसकर्मी थे और न ही होमगार्ड। ऐसे में साइकिल स्टैंड पर मौजूद युवक का कहना था कि यहां पर पुलिस कभी-कभी चेकिंग करने आती है। फोर्स कभी तैनात नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुहागनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक : गेट पर काफी संख्या में बाइक खड़ी थी। सुरक्षा के नाम पर न तो चौकीदार था और न ही होमगार्ड के साथ सिपाही। सुहागनगर चौराहे के समीप पंजाब नेशनल बैंक के बाहर दो होमगार्ड मय रायफल ड्यूटी पर दिखाई तो दिए लेकिन उनकी कार्यशैली से यह दिखाई नहीं दिया कि यह सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है या नहीं।  
स्टेशन रोड स्थित बैंक :  जैननगर स्थित सर्विस रोड पर बैंक आफ इंडिया पर भी कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। बैंक के गेट पर पड़ी कुर्सी पर एक युवक बैठा था। वहीं गेट पर खड़ी बाइकों में से एक बाइक पर काले कलर का बैग भी रखा था। इस बैंक में क्या था क्या नहीं। इसको चेक करने की जरूरत भी किसी ने नहीं समझी। यहीं हाल स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक, आईसीआईसीआई, आंध्रा बैंक के साथ अन्य बैंकों का था।

कई बैंकों के सीसीटीवी कैमरे हैं खराब
सर्विस रोड और स्टेशन रोड स्थित कुछ बैंकों के सीसीटीवी कैमरे पुलिस को चेकिंग के दौरान खराब मिले थे। इन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए। बताया जाता है कि यह कैमरे अभी तकठीक नहीं हुए हैं।


बैंकों पर रूटीन में पुलिस को चेकिंग करने के आदेश पहले से हैं। सभी थानों पर होली को देखते हुए बैंकों और पेट्रोल पंपों के आसपास विशेष सतर्कताबरतने के निर्देश दिए गए हैं। थानों के साथ-साथ कार्यालयों पर तैनात पुलिसकर्मी त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।
अजय कुमार, एसएसपी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed