फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Secretary suspended in financial fraud case

Firozabad News: वित्तीय धांधली मामले में सचिव निलंबित

Fri, 17 Jan 2025 09:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 17 Jan 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Secretary suspended in financial fraud case
जसराना। कुशियारी के ग्रामीणों ने सचिव एवं निर्माण समिति के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिला विकास अधिकारी ने सचिव को निलंबित कर बीडीओ अरांव को रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। निर्माण समिति के अध्यक्ष गोपाल दुबे व सचिव पर विकास कार्याें में अनियमितता करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत डीएम से की गई थी। कार्यक्रम अधिकारी एवं नलकूप विभाग के अधिशाषी अभियंता मामले जांच कर रहे थे। सचिव शिवओम वर्मा द्वारा साक्ष्य उपलब्ध नहीं करने सके। इस कारण जिला विकास अधिकारी प्रेम चंद्र राम ने उन्हें निलंबित कर दिया। बीडीओ अरांव को 15 दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट देने का कहा है। वहीं, निर्माण समिति के अध्यक्ष गोपाल दुबे ने कहा आरोप निराधार है। बता दें कि मजरा नगला बड़ा एवं नगला मानसिंह निवासी वीरेंद्र सिंह, सुधीर कुमार ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था।
विज्ञापन


सचिव पर निर्माण समिति के अध्यक्ष के खाते में भेजा भेजने शिकायत की गई थी। जांच में साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराने पर सचिव शिवओम वर्मा को निलंबित किया गया है। बीडीओ अरांव को जांच सौंपी गई है। तथ्यों आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रेम चंद्र राम, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed