फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Secretary posted at Okhra committee of Narkhi suspended

Firozabad News: नारखी के ओखरा समिति पर तैनात सचिव को किया निलंबित

Tue, 22 Jul 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 22 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Secretary posted at Okhra committee of Narkhi suspended
मटसेना साधन सहकारी समिति पर बैठकर डीएपी का वितरण कराते एआर कोपरेटिव सतीशचंद्र। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। नारखी ब्लॉक की साधन सहकारी समिति ओखरा पर तैनात सचिव अवधेश सुमन को डीएपी वितरण में मनमानी की शिकायतों के बाद निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर हुई जांच में दोषी पाए जाने के बाद, एआर कोआपरेटिव सतीशचंद्र ने यह कार्रवाई की। ओखरा समिति का प्रभार अब पचवान समिति के सचिव सौरभ यादव को सौंपा गया है।
विज्ञापन


किसानों ने अवधेश सुमन के खिलाफ मनमानी की शिकायतें की थीं, जिसके बाद बीडीओ नारखी और उपायुक्त मनरेगा सुभाषचंद्र को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। सोमवार को एआर कोआपरेटिव सतीशचंद्र ने खुद ओखरा समिति का दौरा कर किसानों से बात की थी, जहाँ किसानों ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काफी हंगामा किया था। एआर कोआपरेटिव ने नए सचिव को खाद का उचित वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मटसेना समिति पर एआर कोआपरेटिव ने बंटवाई डीएपी

मटसेना साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को जिलाधिकारी का भ्रमण कार्यक्रम रद्द होने के बाद, एआर कोआपरेटिव सतीशचंद्र स्वयं पहुंचे और अपनी उपस्थिति में किसानों को डीएपी का वितरण करवाया। उन्होंने किसानों को कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार ही डीएपी का उपयोग करने की सलाह दी, ताकि अधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed