फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   secretary negligence, utkarsh mahotsav

प्रधानों की बसों के साथ नहीं गए चार सचिव,एडीओ पंचायत ने थमाए नोटिस

Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
secretary negligence, utkarsh mahotsav
फिरोजाबाद। लखनऊ में आयोजित ग्राम उत्कर्ष महोत्सव में शामिल होने गए प्रधानों की बसों के प्रभारी बनाए गए सचिवों ने हर दर्जे की लापरवाही बरती। ग्राम प्रधानों ने इसकी शिकायत डीपीआरओ के साथ ही एडीओ पंचायत से की। एडीओ पंचायत ने सदर ब्लॉक के एक महिला सहित पांच पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से प्रधान,सचिव और पंचायत सहायक की समस्याओं को सुनने के लिए लखनऊ में ग्राम उत्कर्ष महोत्सव का आयोजन 15 दिसंबर को किया था। जिले से सभी प्रधान एवं सचिवों को ले जाने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की थी। सदर ब्लॉक से तीन बसों को ले जाने की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक बस में सचिवों को प्रभारी बनाया गया था। महिला ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक को ले जाने वाली बस संख्या तीन में शिवांगी सिंह एवं कपिल गौतम को प्रभारी बनाया था। प्रधानों ने जो शिकायत की है कि दोनों सचिव बस के साथ ही नहीं गए थे। इतना ही नहीं प्रभारी के नहीं होने का परिणाम रहा कि लखनऊ में एक महिला प्रधान खो गई। उसे खोजने में काफी समय लग गया। इसके कारण बस काफी देर से चल सकी। बस के देर होने के कारण प्रधान एवं सचिवों के भोजन समय से नहीं मिल सका। प्रधानों की ओर से इसकी शिकायत जिले के अफसरों के समक्ष रखी गई थी। इस मामले में एडीओ पंचायत सदर ब्लाक राकेश बाबू ने बताया कि ग्राम उत्कर्ष महोत्सव में प्रभारी बनाए गए सचिव कपिल गौतम, शिवांगी सिंह, सुनील कटारिया, मनोज यादव, दीपक यादव के द्वारा लापरवाही बरती जाने की सूचना मिली थी। दो दिन में जवाब मांगा है। जवाब देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

..
शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर तीन एडीओ और एक सचिव का वेतन रोका
फिरोजाबाद। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं करने वाले तीन एडीओ पंचायत एवं एक सचिव का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि शिकोहाबाद के एडीओ पंचायत राकेश कुमार निर्मल और निर्मल यादव एडीओ पंचायत अरांव एवं इंद्रजीत सिंह एडीओ पंचायत एका के द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से नहीं किया जा रहा है। मदनपुर ब्लाक की भदान ग्राम पंचायत के सचिव राजकुमार द्वितीय के द्वारा भी लापरवाही बरती जा रही है। डीपीआरओ ने तीन एडीओ पंचायत एवं एक सचिव की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed