{"_id":"590b6f774f1c1b3d0a4422f4","slug":"second-day-also-raid-on-petrol-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेट्रोल पंपों पर दूसरे दिन भी छापेमारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों पर दूसरे दिन भी छापेमारी
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Thu, 04 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर जांच करने पहुंची डीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ में चिप लगाकर पेट्रोल पंप पर चोरी का मामला उजागर होने के बाद फिरोजाबाद में गुरुवार को डीएम नेहा शर्मा की निर्देशन में उसायनी स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। छापे के दौरान काफी देर तक पड़ताल के बाद मशीन ठीक मिली। वहीं, स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप की दो यूनिटों के सील करने के साथ इसकी रिपोर्ट सीधे शासन को भेजी है।
पेट्रोल पंपों पर घटतौली करके लाखों की ठगी करने वालों के खिलाफ सघन छापेमारी करने के आदेश प्रमुख सचिव राहुल भटनागर ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से दिए थे। डीएम नेहा शर्मा ने कंपनी के अधिकारियों को तलब करके ही सघन छापेमारी कराने का फैसला लिया था। गुरुवार को डीएम नेहा शर्मा,जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्र,बांट माप विभाग के एमएम अंसारी,विजय कुमार, आईओसी से सेल्स अफसर आकाशदीप तिवारी,सीओ टूंडला प्रेम प्रकाश के साथ ही काफी पुलिस फोर्स के साथ उसायनी में स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप पर छापेमारी की।
इस दौरान पेट्रोल पंप पर घटतौली होती नहीं मिली। जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्रा ने बताया कि चंद्रा पेट्रोल पंप की मशीनें ठीक मिली। उन्होंने बताया बुधवार को देर शाम स्टेशन रोड स्थित फिरोजाबाद फ्यूल सर्विस पर ही जांच के दौरान दो यूनिटें संदिग्ध मिली थी। इन दोनों यूनिटों को सील ही करने के साथ ही यहां पर मिले कुछ संदिग्ध मशीनों की रिपोर्ट कंपनी को भेजी है। जबकि पेट्रोल पंप में खामी मिलने की रिपोर्ट शीधे शासन को भेजी है। ताकि घटतौली करने वाले पेट्रोल पंप के ही संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।