{"_id":"687e88e97119e0816c0cacc0","slug":"search-on-for-those-who-created-fake-dms-facebook-id-in-rajasthan-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-152766-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वालों की राजस्थान में तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वालों की राजस्थान में तलाश
Tue, 22 Jul 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर रुपयों की मांग की जा रही है। जब मामला खुला तो डिप्टी कलक्टर ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस लोकेशन के आधार पर राजस्थान में आरोपियों की तलाश कर रही है।
डीएम के नाम से दो फर्जी आईडी से पिछले तीन-चार दिन से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे बात की जा रही है। एक कारोबारी से रुपयों की मांग भी की गई। हालांकि उन्होंने रुपये नहीं दिए। डीएम द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर हालचाल पूछे जाने, मोबाइल नंबर और रुपये मांगे जाने से हैरान हैं। मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी हैै। मामले में डिप्टी कलक्टर रामानुज शुक्ला की ओर से साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साइबर थाने की पुलिस मामले को दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। लोकेशन निकालने में जुटी हुई है।
राजस्थान से जुड़े रहते हैं साइबर ठग के तार
जिले के लोगों के साथ की जा रही साइबर ठगी के तार हर अधिकतर राजस्थान से ही जुड़े रहते हैं। बीते दिनों साइबर पुलिस ने एक ठग को राजस्थान से ही गिरफ्तार किया था। राजस्थान के अलग-अलग जगह से बैठकर आरोपी इन ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर में एक ही व्यक्ति द्वारा डीएम के नाम से दो फर्जी आइडी बनाने की बात सामने आई है। एक आइडी को बंद करा दिया गया है। टीम भेजी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी।
राजेश सिंह, साइबर थाना प्रभारी