{"_id":"654545705581406fc50d8236","slug":"sealed-the-market-being-built-without-passing-the-map-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-8938-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे मार्केट को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे मार्केट को किया सील
Sat, 04 Nov 2023 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को आगरा रोड पर बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रहे मार्केट को सील कर दिया। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने फिर से निर्माण शुरू कराने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता प्रदीप राजपूत ने बताया कि उन्हें आगरा रोड पर बिना नक्शा पास कराए ही मार्केट बनाए जाने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को उन्होंने मौके पर पाया कि आगरा के नराइच के नगला मोहनलाल निवासी शैतान सिंह द्वारा बिना नक्शा पास कराए ही मार्केट का निर्माण कराया जा रहा है।
बनाए जा रहे मार्केट में छह दुकानें बन कर तैयार हो गई हैं। इतना ही नहीं दूसरी मंजिल पर भी निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उन्होंने जब मार्केट बना रहे शैतान सिंह से विकास प्राधिकरण का नक्शा कराए जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने बाद में कराए जाने की बात कही। इस पर उन्होंने मार्केट को सील कर दिया गया। साथ ही हिदायत दी है कि बिना नक्शा पास कराए फिर से निर्माण कार्य कराया तो उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।