{"_id":"6a29a4ba0de2aaf7fc008e38","slug":"sdm-takes-action-for-unauthorized-demolition-of-a-house-using-a-bulldozer-two-tractors-seized-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-176910-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बिना अनुमति बुलडोजर से मकान तोड़ने पर एसडीएम की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बिना अनुमति बुलडोजर से मकान तोड़ने पर एसडीएम की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त
Wed, 10 Jun 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। तहसील और कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर पक्का तालाब मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे बिना परमिशन बुलडोजर से मकान तोड़ रहे लोगों पर एसडीएम ने सख्त कार्रवाई की। लगभग 20 लोग मिलकर देखते ही देखते 10 मिनट में एक मकान को खंडहर में तब्दील कर रहे थे।
सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह और नायब तहसीलदार नितिन चौधरी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से तोड़फोड़ कर रहे लोगों पर डंडा फटकारा, जिससे वहां खलबली मच गई। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर लोग गलियों में भाग निकले और जसलई निवासी एक युवक बुलडोजर लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने मौके से दो ट्रैक्टरों को जब्त कर संतजनू बाबा पुलिस चौकी पर खड़ा करवा दिया है और मामले में कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी कई बार हो चुका है विवाद
पक्का तालाब पर तोड़े जा रहे मकान का विवाद काफी पुराना है। इससे पहले भी इस मकान को लेकर कई बार विवाद हुआ था। नौबत यहां तक आ गई थी कि सियासत भी गरमा गई थी। मंगलवार रात कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने इस मकान को तुड़वाने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
देररात मकान को तोड़े जाने की सूचना मिली थी। राजस्व टीम को भेजकर जांच करवाते हुए कार्य को रुकवाया गया है। मकान को रात में तोड़ना गलत है। मामले की जांच की जा रही है।
डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, एसडीएम, शिकोहाबाद