फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SDM freed the land of Ambedkar Park and Chakroad from encroachment

Firozabad News: एसडीएम ने कब्जामुक्त कराई आंबेडकर पार्क एवं चकरोड की भूमि

Mon, 02 Jun 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
SDM freed the land of Ambedkar Park and Chakroad from encroachment
-एसडीएम के निर्देश पर अवैध कब्जे को तोड़ती जेसीबी मशीन। सोर्स संवाद
शिकोहाबाद। गांव दखिनारा में आंबेडकर पार्क एवं चकरोड की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बुलडोजर की मदद से भूमि को कब्जामुक्त कराया। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में खलबली मची रही।
विज्ञापन




ग्राम दखिनारा में ग्राम पंचायत की भूमि गाटा संख्या 2368 चकमार्ग, गाटा संख्या 2364/2472 आंबेडकर पार्क की भूमि पर दो लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। वहीं अवैध कब्जा करने वाले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उनकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था। जिसकी राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि शिकायतकर्ताओं द्वारा चकरोड, अंबेडकर पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। सोमवार को क्षेत्रीय लेखपाल शिवांश ने पुलिस बल के साथ एसडीएम गजेंद्रपाल सिंह के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान तहसील प्रशासन ने कब्जा की गई सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed