फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   school

परिषदीय स्कूलों की होगी जियो टैगिंग, घर बैठे मिलेगी विद्यालय की लोकेशन

Mon, 04 Jan 2021 05:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
school
फिरोजाबाद। मिशन प्रेरणा के तहत अब परिषदीय विद्यालयों की जियो टैगिंग भी कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रेरणा के नए वर्जन में जियो टैगिंग का ऑप्शन भी जोड़ दिया गया है। इसके बाद गूगल के माध्यम से घर बैठे विद्यालयों की लोकेशन आसानी से पता लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयों का कलेवर निजी विद्यालयों की तर्ज पर विकसित करने में जुटा हुआ है। इस क्रम में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों का परिवेश बदला जा रहा है। जनपद में 1774 विद्यालयों में से करीब 600 से अधिक विद्यालयों का कायाकल्प कराया जा चुका है। इन विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, फ्लोर टाइल्स, शुद्ध पेयजल, कंप्यूटर-प्रोजेक्टर, लाइब्रेरी सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जा चुका है। वहीं नगर के विद्यालयों को स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा मिशन प्रेरणा के तहत बच्चों का लर्निंग लेवल कक्षा के अनुरूप करने का भी प्रयास जारी है। इस क्रम में शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने बताया कि स्कूली शिक्षा के महानिदेशक के निर्देश पर प्रेरणा पोर्टल पर कायाकल्प का डाटा अपलोड करने के लिए जिले के रिसोर्स टीचर (विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक) को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके अलावा जियो टैगिंग के लिए भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में परिषदीय विद्यालय
1527 प्राथमिक विद्यालय
625 उच्च प्राथमिक विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed