फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   School children take out tricolor rally in Kathfori area in Firozabad

Firozabad: बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा क्षेत्र; चला हर घर तिरंगा अभियान

Mon, 14 Aug 2023 04:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Aug 2023 04:43 PM IST
सार

फिरोजाबाद में बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इसके अलावा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडे वितरित किए गए। 

विज्ञापन
School children take out tricolor rally in Kathfori area in Firozabad
Firozabad: तिरंगा यात्रा निकालते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कठफोरी क्षेत्र में स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति के नारों की गूंज रही। जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।

विज्ञापन


एक किलोमीटर लंबी यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता योगेश प्रताप सिंह बघेल ने किया। ढाई हजार से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा गांव के नवयुवक भी तिरंगा लेकर चल रहे थे। लोगों ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान रोहिताश बघेल, दिनेश बघेल, सुनील, सुनील बघेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर लिया सुसाइड', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लूमिंग बड्स ने बच्चे को बांटा तिरंगा

इसके अलावा शिकोहाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के प्रत्येक बच्चे को तिरंगा वितरित किया गया। उनसे अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए कहा गया।  


यह भी पढ़ेंः- Agra News: पीने को पानी, न खाने को चारा...गोवंशों के लिए गोशाला जैसे कैदखाना; भूख-प्यास से दम तोड़ रहे गोवंश

विद्यालय के निदेशक राज पचौरी और प्रधानाचार्या सुमन लता ने विद्यालय के सभी बच्चों को तिरंगा वितरित किया। वहीं राज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजकिशोर ने सभी बच्चों को घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। डीआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ओपी यादव ने बच्चों को तिरंगा वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed