{"_id":"64de06ac1ad9f66da50662e2","slug":"school-allocation-has-been-postponed-of-teachers-transferred-from-non-district-in-firozabad-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय शिक्षक तबादला: फिरोजाबाद में बाहर से आए 240 शिक्षकों को झटका, डाटा अपडेट न होने से फंसा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय शिक्षक तबादला: फिरोजाबाद में बाहर से आए 240 शिक्षकों को झटका, डाटा अपडेट न होने से फंसा आवंटन
Thu, 17 Aug 2023 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:30 PM IST
सार
अंतर्जनपदीय शिक्षक तबादले के तहत फिरोजाबाद में गैर जिले से आए 240 शिक्षकों को झटका लगा है। डाटा अपडेट न होने से इनका आवंटन फंस गया है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में बाहर से आए 240 शिक्षकों को झटका
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गैर जिले से ट्रांसफर होकर आए शिक्षकों को स्कूल आवंटन बुधवार को नहीं हो सका। शासन ने डाटा अपडेट न होने की बात कहते हुए आवंटन की कार्रवाई स्थगित कर दी। बीएसए ने बताया कि विभाग से नई तिथि मिलने पर आवंटन की कार्रवाई होगी। फिलहाल तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
गैर जिले से स्थानांतरित होकर आए 150 शिक्षकों और बीते रविवार को आए 90 शिक्षकों के स्कूल का आवंटन 18 अगस्त से शुरु होना था। लेकिन विभाग ने प्रक्रिया रोक दी है, इससे शिक्षकों को झटका लगा है। अब उन्हें और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: आगरा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है ना सिर्फ घर जैसा खाना, बल्कि महिला सशक्तीकरण की भी दिखती है झलक
विज्ञापन
शिक्षकों का कहना है कि स्कूल आवंटन होने के बाद वह लोग रहने की व्यवस्था करें। अभी वह अधर में अटके हैं। फिलहाल 20 अगस्त के बाद स्कूल आवंटन की नई तिथि तय होने की उम्मीद है। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि शासन के आदेश का इंतजार है। शासन स्तर से ही स्कूल आवंटन प्रक्रिया होगी।