फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Satyagraha, Gandhi Park inserted into the lock to prevent

सत्याग्रह रोकने के लिए गांधी पार्क में डाला ताला

Sun, 28 Aug 2016 01:01 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 28 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Satyagraha, Gandhi Park inserted into the lock to prevent
सत्याग्रह रोकने के लिए गांधी पार्क में डाला ताला - फोटो : Amar Ujala
टैक्स वसूली के खिलाफ चल रहे आंदोलन से घबराए अफसर
विज्ञापन

विरोध करने के बाद खोला गया ताला
जनता से टैक्स वसूली के खिलाफ लोक नागरिक कल्याण समिति द्वारा शुरू किया गया सत्याग्रह आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं आंदोलन को रोकने के प्रयास से समिति सदस्याओं व आमजन में आक्रोश नजर आया।
लोक नागरिक कल्याण समिति ने आरोप लगाया कि आंदोलन को रोकने के लिए कुछ लोगों ने गांधीपार्क में लगे माइक करंट छोड़ दिया जिसके कारण वह फुंक गए। सुबह जब धरना शुरू हुआ, तब इसकी जानकारी हो सकी। सभी माइक बदले गए, तब धरना शुरू हो सका। इसी दौरान किसी ने गांधीपार्क के गेट को बंद दिया। जब समिति पदाधिकारियों ने डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी कि ताला खोला गया। लोक नागरिक कल्याण समिति के सचिव सतेंद्र जैन सौली ने कहा कि नगर निगम के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
विज्ञापन

कौशल किशोर उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम द्वारा 14 माह में जनता से खुली लूट की गई है। नगर निगम जनता से वसूली धनराशि वापस करे, अन्यथा उसे समायोजित किया जाए। पं. राजीव दीक्षित ने कहा कि जनता से अवैध वसूली करने वाले अधिकारी, कर्मचारी जेल नहीं भेजे जाते, तब तक सत्याग्रह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। धरने में पं. राजीव दीक्षित, प्रवीन पारौलिया, अमित जैन, कौशल किशोर उपाध्याय, मृदुला जैन, चौधरी लटूरी सिंह, विजय सिंह यादव, विशाल दीक्षित, अनिल यादव, पवन कुमार, रमेशचंद्र कुशवाहा, घनश्याम गुप्ता, कमल यादव, अनूप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



निकाली बाइक रैली
भारतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम शर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइकों पर सवार लोग गली-गली में शोर है, नगर निगम चोर है के नारे लगाते हुए चल रहे थे। बाइक रैली आर्य नगर, जलेसर रोड, नाले की पुलिया, सदर बाजार, नगर निगम होते हुए गांधीपार्क पर समाप्त हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed