{"_id":"58615f764f1c1b8840eec0e0","slug":"sarah-s-murder-cbi-documents-came-to-collect-the-north-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारा हत्याकांड: दस्तावेज एकत्रित करने थाना उत्तर पहुंची सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारा हत्याकांड: दस्तावेज एकत्रित करने थाना उत्तर पहुंची सीबीआई
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
sara singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई टीम सोमवार को जिला अस्पताल और कोतवाली उत्तर पहुंची। अधिकारियों से वार्ता कर सारा हत्याकांड से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने का प्रयास किया। इस दौरान थाने से कुछ दस्तावेज भी सीबीआई टीम ने अपने कब्जे में ले किए।
तीन सदस्यीय टीम सोमवार दोपहर जिला अस्पताल पहुंची। पुराने आपातकालीन विभाग के बाहर पड़ी जगह का मौका मुआयना कर सीएमएम डा. अजय शुक्ला से सारा हत्याकांड के मामले में वार्ता की। टीम करीब दो घंटे तक अस्पताल में रुकी। इसके बाद टीम कोतवाली उत्तर पहुंची। सारा की मौत के मामले में कई सवाल जवाब पुलिस से भी किए गए। सीबीआई टीम ने उत्तर पुलिस को भी जांच के घेरे में लिया है। वहीं सारा के शव का पंचायतनामा भरने वाले उपनिरीक्षक उमर फारुख और सिपाही भगवती प्रसाद से टीम पूर्व में पूछताछ कर चुकी है। बताया जाता है कि कोतवाल शशिकांत शर्मा से पूछताछ कर टीम ने कुछ दस्तावेज भी पुलिस से मांगे। दस्तावेज उत्तर पुलिस ने सीबीआई टीम को मुहैया कराए गए। इस दौरान करीब आधा घंटे तक टीम उत्तर थाने में डेरा डाले रही। इसी क्रम में सीबीआई टीम शहर का निरीक्षण करते हुए सुभाष तिराहे पर पहुंची। यहां कुछ देर रुकने के बाद सिरसागंज रवाना हो गई।