फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sandal procession taken out on the last day of the Urs of Sufi Abrar Hasan Shah

सूफी अबरार हसन शाह के उर्स के आखिरी दिन निकाला गया संदल का जुलूस

Mon, 29 Nov 2021 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sandal procession taken out on the last day of the Urs of Sufi Abrar Hasan Shah
फिरोजाबाद ! सूफी अबरार हसन शाह के उर्स के मौक़े पर निकाला गया संदल का जुलूस - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। हजरत ख्वाजा सूफी सैय्यद अबरार हसन शाह हसनी रहमतउल्ला अलैह के 42वें सालाना उर्स के आखिरी दिन रविवार को संदल का जुलूस निकाला गया। जुलूस का शुभारंभ इमामबाड़ा स्थित सूफी अबरार हसन शाह के आस्ताने से हुआ। यह जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए दरगाह शरीफ पर पहुंचकर समाप्त हुआ। अंतिम दिन दूरदराज से आए कव्वालों ने कलाम पेश किए।
विज्ञापन

कटरा पठानान स्थित दरगाह पर आयोजित चार दिवसीय उर्स के आखिरी दिन रविवार को इमामबाड़ा स्थित सूफी अबरार हसन शाह के आस्ताने से संदल का जुलूस निकाला गया। जुलूस रविवार सुबह नौ बजे इमामबाड़ा से शुरू होकर शीशग्रान, झम्मैया टोला होते हुए नालबंद चौराहे पर पहुंचा। चौराहे से होकर नाले की पुलिया, इमामबाड़ा चौराहा,छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार होकर सिनेमा चौराहे से होते हुए कटरा पठानान स्थित दरगाह पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

चार दिवसीय उर्स के दौरान दरगाह अबरारिया में हिंदुस्तान के मशहूर कव्वालों ने शिरकत की। इनमें कव्वाल सगीर बिसलपुरी, आफताब लियाकती, रामपुर अजीज, ताज, मासूम, रामपुर के अनवर साबरी, अनस चिश्ती शामिल रहे। कार्यक्रम में कानपुर से खुल्फा हजरात सूफी मुहम्मद इजहार हसन शाह अबरारी, सूफी इकबाल हसन, नफीस हसन, सूफी मुहम्मद हुसैन, मोईन हसन,सूफी अखलाक साहब, सूफी कदीर अलीगढ़, सूफी फरहान संभल, सूपी मोहनलाल गया बिहार, अशोक कुमार गुप्ता टाटा, हिकमत उल्ला खां, मिर्जा खालिद बेग आदि शामिल रहे। दरगाह के सज्जादनशीन हजरत ख्वाजा जमील नासिर अबरारी ने चाक चौबंद व्यवस्थाओं के लिए पुलिस व प्रशासन के साथ नगर निगम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed