{"_id":"654e7dc1f31f5e6f6e0de7e5","slug":"sand-worker-murdered-by-crushing-his-face-body-thrown-in-bushes-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-9635-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चेहरा कुचलकर रेता मजदूर की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चेहरा कुचलकर रेता मजदूर की हत्या, झाड़ियों में फेंका शव
Sat, 11 Nov 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र ईंट-पत्थर से चेहरा कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को चनौरा के पास झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं परिजन का आरोप है कि बृहस्पतिवार को पास के ही पांच युवक उसके भाई को घर से बुलाकर ले गए थे। झाड़ियों के पास मिले कपड़ों से पहचान हो सकी है।थाना उत्तर के नगला पान सहाय निवासी भूपेंद्र उर्फ कन्हैया (22) बृहस्पतिवार को घर से निकला था। परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। शुक्रवार को लापता युवक का शव रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा सीएनजी पंप के पीछे पड़ा मिला। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के बड़े भाई सोनवीर सिंह यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को अवधेश व कमलेश, विजय, रघुराज व अन्य एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे।
आरोपी एक साल पहले शराब पिलाने के बाद विवाद को लेकर रंजिश मानते थे। बृहस्पतिवार को इसी के चलते पांचों युवकों ने मिलकर उसकी ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या की है। वह फैक्टरी में रेता का काम करता था। हत्या के बाद शव को चनौरा स्थित सीएनजी पंप के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। उसकी पहचान न हो सके इसलिए चेहरा भी बिगाड़ दिया था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।